बांदा: अभिभावक ने डीएम से लगाई गुहार, प्रधानाचार्य पर बच्चे का नाम काटने और धमकाने का आरोप

बांदा। जनपद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। एक अभिभावक ने जिलाधिकारी बांदा से शिकायत कर बच्चे का नाम काटकर दूसरे विद्यालय में अटैच किए जाने और प्रधानाचार्य द्वारा कथित रूप से धमकी दिए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता राममिलन पुत्र राजकरन यादव, निवासी ग्राम वासिलपुर, थाना तिंदवारी ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके बेटे और बेटी का नाम प्राथमिक विद्यालय वासिलपुर में दर्ज था और दोनों बच्चे नियमित रूप से विद्यालय में पढ़ रहे थे।शिकायत के मुताबिक, प्राथमिक विद्यालय के सेमी भाग-2 के प्रधानाचार्य द्वारा उनके बच्चे का नाम काटकर दूसरे विद्यालय में अटैच करवाने कहा गया। अभिभावक का आरोप है कि जब वह अपने बच्चों को लेकर प्रधानाचार्य के पास पहुंचे तो उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई और कहा गया कि “तुम्हें जहां जाना हो जाओ, तुम्हारे बच्चों को मैं नहीं पढ़ाऊंगा।”मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी बांदा से प्रकरण की जांच कराकर संबंधित प्रधानाचार्य के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।अब देखना होगा कि शिकायत पर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और जांच में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या सामने आती है।_________________जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट बांदा

Related Articles

Back to top button