घर में नल लगा, मगर पानी की एक बूंद नहीं आई, शिकायतों के बाद भी नहीं शुरू हुई सप्लाई

जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट,

बांदा। जनपद के गोयरा मुगली निवासी कमर जहां पत्नी रशीद खां ने जिला अधिकारी बांदा को संबोधित प्रार्थना पत्र देकर पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके घर में जब से नल लगाया गया है, तब से आज तक उसमें पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई है। इसके चलते परिवार को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कमर जहां ने प्रार्थना पत्र में बताया कि नल लगने के बाद पानी की आपूर्ति शुरू कराने के लिए कई बार संबंधित जेई को मामले से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अभी तक उनके घर में पानी की सप्लाई चालू नहीं की गई।उन्होंने बताया कि पानी की व्यवस्था न होने के कारण रोजमर्रा के घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और परिवार को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान न होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है।पीड़िता ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने तथा घर में लगे नल से शीघ्र जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है, ताकि परिवार को पेयजल संकट से राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button