39 महिला रेलकर्मियों ने किया अयोध्या धाम का भ्रमण

बदलता स्वरूप लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने कर्मचारी कल्याण निधि के अंतर्गत गोरखपुर परिक्षेत्र की 39 महिला रेलकर्मियों के लिए एक दिवसीय अयोध्या भ्रमण शिविर आयोजित किया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में महिला कर्मचारियों ने श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी, लता चौक और सरयू तट स्थित राम घाट का भ्रमण किया।मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिला रेलकर्मियों को मानसिक तनाव से राहत दिलाने, आपसी संवाद एवं टीम भावना बढ़ाने तथा महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है।

गोरखपुर परिक्षेत्र की महिला रेलकर्मियों हेतु एक दिवसीय अयोध्या भ्रमण शिविर

Related Articles

Back to top button