मां की भक्ति, योग की शक्ति—स्वस्थ जीवन की यही है युक्ति।

नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति, साधना और योग के संगम से लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी गई। श्याम मंदिर में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया।
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा शिविर में उपस्थित योग साधकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर योगाचार्य ने कहा नियमित योग को दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया। योग के माध्यम से तन को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को अनुशासित बनाने की प्रेरणा दी गई।
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना, शक्ति और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर योग साधना का विशेष महत्व है। भक्ति जहां मन में श्रद्धा और विश्वास जगाती है, वहीं योग शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करने में सहायक होता है।
श्याम मंदिर में आयोजित इस योग शिविर ने “निरोगी काया, शांत मन और सकारात्मक जीवन” का संदेश देते हुए लोगों को योग के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में अमित गर्ग, सचिन अग्रवाल,अरिहंत जैन,राजेश अग्रवाल,विकास जैन,दीपक अग्रवाल,डॉ अमित सिंह,अनमोल,रचना,नीलम,नीतू, मीनू,रुचि,रोशनी,वृंदा,अन्नू,अनीता, मोनिका, साधना, सपना, शीला,सहित अन्य ज़न भी उपस्थित रहे।




