लायंस क्लब गोंडा सेवा के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शानदार आयोजन

95 छात्र-छात्राओं की आंखों की हुई जांच, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

गोण्डा। सरस्वती शिशु मंदिर में लायंस क्लब गोंडा सेवा के अनुरोध और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 95 छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी दी गई।
शिविर में डॉ. शिव पाल मौर्य, स्टाफ नर्स अनीता वर्मा, फार्मासिस्ट ऋषभ श्रीवास्तव, लैब टेक्नीशियन आयुषी श्रीवास्तव और पायलट आदित्य श्रीवास्तव ने पूरी तत्परता और सेवाभाव के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। चिकित्सकों ने बच्चों को आंखों की नियमित देखभाल, स्वच्छता और मोबाइल स्क्रीन के सीमित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब गोंडा सेवा के अध्यक्ष लायन अमित पांडे, लायन अजय मित्तल, लायन राजकुमार जायसवाल, लायन चंद्रकेश मिश्रा, लायन आलोक सिन्हा, लायन मयंक टंडन और लायन कमल श्रीवास्तव ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। क्लब के सदस्यों ने कहा कि बच्चों की स्वस्थ आंखें ही उनके उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी हैं और ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button