सैदपुर भीतरी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 84 रेल कर्मचारियों की हुई जांच

बदलता स्वरूप
वाराणसी। रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी, बीमारियों की समय पर पहचान तथा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रेल प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. जे. चौधुरी की अध्यक्षता में वाराणसी मंडल के विद्युत लोको शेड, सैदपुर भीतरी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनंत हॉस्पिटल के चिकित्सकों तथा मंडल चिकित्सालय, वाराणसी के वरिष्ठ नर्सिंग अधीक्षक की उपस्थिति रही।
शिविर में कुल 84 रेल कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान जनरल सर्जरी, हड्डी रोग एवं जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कर्मचारियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही, शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, वजन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की गईं। जांच के दौरान 10 कर्मचारियों में उच्च रक्तचाप, 03 कर्मचारियों में मधुमेह तथा 01 कर्मचारी में मोटापे की पहचान हुई। संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सुझाव प्रदान किए गए।
इस शिविर का उद्देश्य रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करना, बीमारियों की समय पर पहचान करना तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। ऐसे शिविर कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button