बांदा में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती, 233 वाहनों का बैकलॉग पूरा करने के निर्देश

नरैनी, करतल समेत कई क्षेत्रों में अवैध खनन की शिकायतें, डीएम ने जांच कर कार्रवाई के दिए आदेश
बांदा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 28 अक्टूबर को अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए गठित टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की संख्या कम न हो तथा 233 वाहनों का लंबित बैकलॉग जल्द पूरा किया जाए।डीएम ने बबेरू, नरैनी, सदर और पैलानी के उपजिलाधिकारियों को खनन पट्टों की नियमित निगरानी करने और नदी की मुख्य धारा व तल में किसी भी दशा में खनन न होने देने के निर्देश दिए। बालू-मोरम के भंडारण स्थलों की जांच कर 10 कार्यदिवस में संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा।बैठक में नरैनी और करतल थाना क्षेत्रों के पास अवैध बालू-मोरम खनन की शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं कनवारा, अछरौड़, उजरेहटा, भवानीपुरवा और लड़ाकापुरवा राजघाट में भी जांच कर अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया।बैठक में पुलिस अधीक्षक बांदा, उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, खान अधिकारी, एआरटीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जीएसटी विभाग के प्रवर्तन अधिकारी मौजूद रहे।जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट, बांदा



