लॉयंस क्लब बहराइच अभिनव ने महसी के बाढ़ और कटान पीड़ितों के बीच बांटी दीपावली की राहत सामग्री, 300 परिवारों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

लॉयंस क्लब बहराइच अभिनव द्वारा मण्डल 321 B1 के ऊर्जावान मण्डलाधीश लायन परमजीत सिंह के विशेष प्रयासों और लॉयंस इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF) के सहयोग से बाढ़ एवं कटान पीड़ितों के सहायतार्थ राहत सामग्री का वितरण किया गया। यह सेवा कार्यक्रम आज दिनांक 4 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से विकास खंड महसी के अंतर्गत ग्राम पिपरा स्थित प्राइमरी पाठशाला में आयोजित किया गया।
दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले आयोजित इस शिविर के माध्यम से घाघरा नदी के तटवर्ती 8 चयनित गांवों के 300 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित कर उनके जीवन में खुशियां लाने का सार्थक प्रयास किया गया।
राहत किट में शामिल सामग्रियां:
प्रत्येक राहत किट में पीड़ित परिवारों की दैनिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित सामग्रियां प्रदान की गईं:
5 किलोग्राम आटा
1 किलोग्राम अरहर की दाल
आधा लीटर सरसों का तेल
1 किलोग्राम चीनी
1 पैकेट नमक
2 गर्म कंबल
प्रमुख उपस्थिति:
इस सेवा शिविर की गरिमामयी उपस्थिति में लॉयंस क्लब बहराइच अभिनव के अध्यक्ष लायन आशीष रंजन, सचिव लायन सुनील श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष लायन हिमांशु कसौंधन, डायरेक्टर लायन कुलदीप सिंह, तथा लॉयन आशीष अग्रवाल, लॉयन रोहित सिंह और लॉयन संजय अवस्थी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
लायन आशीष रंजन
अध्यक्ष – लॉयंस क्लब बहराइच अभिनव










