उपजिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्र का शुभारंभ, पहले किसान से हुई 25 कुंतल धान की खरीद

गीले धान और फार्मर रजिस्ट्री के अभाव में किसानों को हो रही परेशानी

(संविधान चौक, नानपारा, बहराइच)।

शासन के निर्देशों के क्रम में कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर नानपारा में सोमवार को धान क्रय केंद्रों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने तौल कांटे का विधिवत पूजन करने के बाद क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। खरीद की शुरुआत ग्राम मटेरा कला निवासी किसान राजेश पांडे से 25 कुंतल धान खरीदकर की गई। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया।उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं। सभी किसान सरकारी समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं और अपना धान सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेचें।मंडी सचिव सचिन कुमार ने बताया कि सोमवार से मंडी परिसर में आरएफसी के छह क्रय केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया गया है। किसानों की आवश्यकता और आवक को देखते हुए भविष्य में केंद्रों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। इस दौरान केंद्र प्रभारी विजय कनौजिया, धनंजय सिंह, रोहित वर्मा, योगेश त्रिपाठी सहित दर्जनों किसान एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।वहीं दूसरी ओर असमय हुई बारिश के चलते धान में नमी होने से खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। कई किसानों का धान गीला होने के कारण खरीद में परेशानी आ रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस पर मंडी सचिव ने बताया कि परिसर में किसान अपना धान सुखा रहे हैं। सूखने के बाद आने वाले किसानों का धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाएगा।इसके अलावा फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने के कारण भी कई किसानों को धान बिक्री में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी सचिव ने किसानों से अपील की कि वे समय रहते अपनी फार्मर आईडी बनवा लें, ताकि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

h

Related Articles

Back to top button