डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 को लेकर वाराणसी मंडल में कार्यशाला


वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत इन्द्रप्रस्थ सामुदायिक हॉल, न्यू लोको कॉलोनी में कार्यशाला आयोजित की गई। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
डीआरएम आशीष जैन ने कहा कि डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र से पेंशनरों को बैंकों की लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी और वे मोबाइल के माध्यम से घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकेंगे। उन्होंने बैंकों से शत-प्रतिशत पेंशनरों का प्रमाण-पत्र बनवाने में सहयोग की अपील की।

कार्यालय अधीक्षक सोमनाथ पटेल ने वीडियो और पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से जीवन प्रमाण-पत्र बनाने और जमा करने की प्रक्रिया समझाई। पेंशनर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने इसे सरल, सुरक्षित और पारदर्शी सुविधा बताया। कार्यशाला में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, एसबीआई कैंट के शाखा प्रबंधक राहुल, यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सिंह, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक शादाब आलम, कौशल विकास संगठन के सलाहकार पंकज सहिजवानी तथा कार्यालय अधीक्षक अमन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी और पेंशनर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमन श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अभिनव कुमार सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button