दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और खुशियां बांटने का संदेश देता है : डॉ. पंकज श्रीवास्तव चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को भेंट किए उपहार, दी शुभकामनाएं

बाराबंकी। दीपावली के पावन अवसर पर हिन्द हार्ट इंस्टीट्यूट एवं हिन्द हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने अस्पताल के समस्त चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को दीपावली का उपहार भेंट कर पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर उन्होंने डॉ. गुंजन मैम, डॉ शंख कीर्ति सहित अस्पताल के समस्त स्टाफ को उपहार प्रदान करते हुए उनके प्रति आभार एवं स्नेह व्यक्त किया। डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम, आपसी भाईचारे और सकारात्मकता का पर्व है। अस्पताल परिवार के सभी सदस्य पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ मरीजों की सेवा में अपना योगदान देते हैं। सभी का सहयोग और सामूहिक प्रयास ही संस्थान की मजबूती है।उन्होंने सभी के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे। सभी लोग इसी तरह आपसी सहयोग और सद्भाव के साथ आगे बढ़ते रहें।इस दौरान अस्पताल का वातावरण दीपावली की खुशियों और आत्मीयता से सराबोर रहा।



