वजीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोंडा, अयोध्या और संतकबीरनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी करना किया स्वीकार

बदलता स्वरूप | गोण्डा।

वजीरगंज पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की सात मोटरसाइकिलें, दो मोबाइल फोन तथा 180 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को उपनिरीक्षक प्रभाकर पाण्डेय पुलिस टीम के साथ टिकरी चौराहे के आगे वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए गनेशपुर ग्रंट जाने वाले खड़ंजा मार्ग के किनारे टिकरी जंगल की झाड़ियों में छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आकाश सोनकर निवासी मोहनापुर, अरविन्द कोरी निवासी देवीनगर तथा विवेक निषाद निवासी नयपुरिया बहादुरा, थाना वजीरगंज, गोण्डा के रूप में हुई है।अयोध्या सहित कई जिलों से चोरी की बाइकेंपूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग जनपदों से मोटरसाइकिलें चोरी कर जंगलों और सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे। बाद में उन्हें सस्ते दामों पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाने की योजना बनाते थे। पुलिस से बचने के लिए मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट बदल देते थे या निकालकर फेंक देते थे। आरोपियों ने वजीरगंज के दुर्जनपुर पचूमी बाजार, अयोध्या के धर्म चौक, नया घाट और पूराकलंदर तथा मगहर खलीलाबाद से मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की है।ये सामान हुआ बरामदपुलिस ने एक पैशन प्लस, एक स्प्लेंडर, चार स्प्लेंडर प्लस एवं अन्य मोटरसाइकिलों सहित कुल सात बाइकें बरामद की हैं। इनमें तीन मोटरसाइकिलें बिना नंबर प्लेट की थीं। इसके अतिरिक्त दो मोबाइल फोन और 180 रुपये नकद बरामद हुए हैं।इस मामले में थाना वजीरगंज में मुकदमा संख्या 413/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस तथा मुकदमा संख्या 416/2026 धारा 317(2), 318(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों और बाल अपचारी के आपराधिक इतिहास में भी वाहन चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस टीम में ये रहे शामिलकार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रभाकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी शशिकान्त सिंह, अनिल कुमार, संदीप यादव, अमरजीत यादव तथा आरक्षी दुर्गेश चौधरी और अमन यादव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button