20 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी श्रीराम कथा महोत्सव में पहुंचेंगे महंत आलोक दास ने लखनऊ पहुंचकर दिया आमंत्रण पत्र

17 से 25 नवंबर तक गोण्डा में होगी नौ दिवसीय श्रीराम कथा, राजन जी महाराज करेंगे कथा का रसपान

गोण्डा। धर्म और अध्यात्म की पावन धरा गोण्डा में आयोजित होने जा रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री चित्रकूट बालाजी ट्रस्ट एवं श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महाराज के आयोजन में 17 से 25 नवंबर तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पूज्य राजन जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम की महिमा का रसपान कराएंगे।इसी क्रम में बुधवार को महंत आलोक दास जी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पतंजलि योगपीठ के योग गुरु स्वामी रामदेव जी भी मौजूद रहे। महंत आलोक दास महाराज ने मुख्यमंत्री को श्रीराम कथा महोत्सव का निमंत्रण पत्र सौंपकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित दिया जिस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 20 नवंबर को श्री राम कथा महोत्सव में आने को कहा यह भव्य धार्मिक आयोजन गोण्डा जिले के खरगूपुर क्षेत्र अंतर्गत जानकीनगर स्थित जयप्रभा ग्राम, महाराजगंज के चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल शोध संस्थान में होगा। नौ दिनों तक चलने वाली कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।कथा समापन के बाद 26 और 27 नवंबर को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं 28 नवंबर को सुबह आठ बजे से हरि इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महंत आलोक दास जी महाराज के संयोजन में होने वाले इस महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Back to top button