गोण्डा में 17 नवंबर से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव

बागेश्वर धाम सरकार और बाबा रामदेव करेंगे शुभारंभ, 20 को आएंगे सीएम योगी

कथा स्थल का महंत आलोक दास महाराज और एसपी ने किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश

कथा के नाम पर चंदा वसूली से सतर्क रहने की अपीलगोण्डा। जिले के जानकीनगर स्थित जयप्रभा ग्राम, महाराजगंज में 17 से 25 नवंबर तक नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा महोत्सव आयोजित होगा। 17 नवंबर को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और योग गुरु बाबा रामदेव की मौजूदगी में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज की कथा का शुभारंभ होगा। वहीं 20 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित दौरा है। आयोजन में देश-विदेश से संत-महात्माओं और महामंडलेश्वरों के शामिल होने की संभावना है।गुरुवार को एसपी अभिषेक झा, सीडीओ और एसडीएम ने आयोजन अध्यक्ष महंत आलोक दास महाराज के साथ कथा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान संतों के ठहरने, भंडारा स्थल और हेलीपैड की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस तैनात की जाएगी।वहीं महंत आलोक दास महाराज ने वीडियो जारी कर श्रद्धालुओं से कथा के नाम पर चंदा वसूली करने वालों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रस्ट की ओर से किसी भी व्यक्ति से चंदा या आर्थिक सहयोग नहीं मांगा जा रहा है। यदि कोई कथा के नाम पर धनराशि मांगता है तो इसकी सूचना तत्काल ट्रस्ट को दें।

Related Articles

Back to top button