आरपीएफ गोंडा की सराहनीय पहल, दो यात्रियों को लौटाया 75 हजार रुपये का सामान

ट्रेन में छूटे ट्रॉली बैग और बीमार यात्री का सामान सुरक्षित लौटाया, यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल का जताया आभार

बदलता स्वरूप | गोंडा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) गोंडा ने ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए अलग-अलग मामलों में दो यात्रियों का करीब 75 हजार रुपये कीमत का सामान सुरक्षित उनके सुपुर्द किया।पहले मामले में 13 नवंबर को गाड़ी संख्या 12556 के पीछे लगे जनरल कोच में यात्रा कर रहे पंजाब के फाजिल्का निवासी धर्मेंद्र का काले रंग का ट्रॉली बैग बाराबंकी स्टेशन पर उतरते समय ट्रेन में ही छूट गया था। यात्री की शिकायत 139 पर दर्ज होने के बाद आरपीएफ ने बैग गोंडा में उतरवाकर सुरक्षित रख लिया। बाद में यात्री के गोंडा पहुंचने पर सत्यापन के उपरांत एएसआई संजय कुमार ने गवाहों की मौजूदगी में करीब 15 हजार रुपये कीमत के नए कपड़ों से भरा बैग उन्हें सौंप दिया।दूसरे मामले में पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर निवासी नबी हुसैन शेख 13 नवंबर को आरपीएफ पोस्ट गोंडा पहुंचे। उनका पुत्र 5/6 नवंबर को गाड़ी संख्या 15008 से यात्रा कर रहा था। तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल गोंडा ले जाया गया था और उसका सामान आरपीएफ पोस्ट पर सुरक्षित रखवाया गया था। पिता को बैग सौंपने से पहले सत्यापन किया गया। बैग में विदेशी कलाई घड़ी, सैमसंग मोबाइल, चार्जर, पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं कपड़े सहित करीब 60 हजार रुपये का सामान मौजूद था। एएसआई सोनू कुमार गुप्ता की देखरेख में महिला कांस्टेबल जयंती मिश्रा की उपस्थिति में सामान सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।दोनों यात्रियों ने आरपीएफ गोंडा की कार्यशैली एवं ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार जताया।

Related Articles

Back to top button