बाल दिवस पर बच्चों में दिखा उत्साह

गोण्डा।
राज नरायन राम गनेश इंटर कालेज आजाद नगर बेलसर में पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित बाल दिवस छात्र एवं छात्राओं ने प्रार्थना करके अपने अपने गुरुजनों से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम से चाचा नेहरू को याद किया। कालेज में करीब 4घन्टे तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र व शिक्षक की सहभागिता से उपस्थित लोग मुग्ध हो गये।
इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीमती विमलेश शुक्ला, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, पवनकुमार तिवारी, अयोध्या प्रसाद प्रजापति, शिवाकांत दूवे,अलोक शुक्ल, श्रीमती अनीता शुक्ला, श्रीमती ज्योति, पूजा,कु कंचन उपाध्याय, सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button