सिद्धपीठ मां शीतला धाम मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार एवं प्रांगण का सौंदर्यकरण कार्य लोकार्पित

अमित शरण बॉबी
बदलता स्वरूप फतेहपुर। रविवार को धर्मदासपुर थरियांव स्थित सिद्धपीठ माँ शीतला धाम मंदिर में एक भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। स्वर्गीय कृष्णदत्त उर्फ बालराज लोधी पूर्व विधायक की पुण्य स्मृति में विधायक निधि से निर्मित, लगभग 45 लाख रुपये की लागत वाले मुख्य प्रवेश द्वार एवं प्रांगण के सौंदर्यकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया।
इस विकास कार्य का लोकार्पण मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जनपद के सांसद नरेश उत्तम पटेल एवं सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ऐतिहासिक और गौरवमयी पल
समारोह में उपस्थित विशाल जनसमूह और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी ने इसे जनपद फतेहपुर के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवमयी कार्य बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास और जीर्णोद्धार से न केवल दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलती है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर भी समृद्ध होती है। विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी ने बताया कि मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के दौरान क्षेत्र की माताओं, बहनों और बुजुर्गों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि उन्हें पूजा-अर्चना करने में पूरी सुगमता रहे। इसके साथ ही, मंदिर में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के विश्राम और बैठने के लिए भी समुचित व्यवस्था कराई गई है। इस लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, विधायक ऊषा मौर्या, राज कुमार मौर्य नगर पालिका अध्यक्ष, जालिम सिंह एडवोकेट, महेंद्र बहादुर उर्फ बच्चा सिंह, दयालू गुप्ता, समरजीत सिंह (पूर्व अध्यक्ष), विपिन यादव, बीरेन्द्र यादव, दलजीत निषाद, लवकुश मिश्रा, सुशील दोषी, रीता प्रजापति, संगीता राज पासी सहित अन्य कई सम्मानित जनप्रतिनिधि, सभासद, प्रधान और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button