कांग्रेसियों ने गोविंद बल्लभ पंत की मनाई जयंती

बदलता स्वरूप गोण्डा। उत्तर प्रदेश प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात एक गोष्ठी आयोजित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के साथ ही देश के गृहमंत्री के रूप में अपना योगदान दिया और हिंदी को राजभाषा दिलाने में सतत प्रयास करते रहे। जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने कहा कि पंत जी ने कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में अहम योगदान दिया, जिससे कृषि क्षेत्र में किसानों ने उपज बढ़ाने में कामयाबी हासिल की, कृषि क्षेत्र में किसानों को आगे बढ़ाने में उनका विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अरुण कुमार गौतम विनय प्रकाश त्रिपाठी सुभाष चंद्र पांडे शाहिद अली कुरेशी विनय प्रकाश त्रिपाठी त्रिपाठी चांद खान धर्मराज सिंह मोहम्मद सलीम कुरैशी कुरैशी विकास मनोहर श्रीवास्तव अरविंद शुक्ला जानकी देवी विनोद सिंह, टी.एन. फारुकी, तैयब सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button