महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज को मेदांता हास्पिटल से चिक्तिसीय परामर्श के उपरांत चार दिनो पश्चात आज बुधवार को दोपहर छुट्टी दे दी गई। विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार महंत नृत्य गोपाल दास महाराज को बीते रविवार को भूख और पेशाब में आई दिक्तों के कारण लखनऊ के मेंदांता हास्पिटल में भर्ती होना पड़ा था। तीन दिन चले स्वास्थ्य परिक्षण और बेहतर चिकित्सा प्राप्त होने के उपरांत स्वास्थ्य सुधार देखते हुये आज दोपहर उन्हे अवकाश दे दिया गया।मीडिया प्रभारी ने बताया कि देश भर में महाराज के स्वास्थ्य को लेकर भक्तों और संत महंतों ने व्यापक प्रार्थनाएं की हैं जिसका परिणाम लगातार उनके स्वास्थ्य में सुधार के रुप में दिखा। आज दोपहर वह शिष्यों संत कृपालु रामदास पंजाबी बाबा, संत जानकी दास के साथ अपने निजवाहन से रवाना हुये हैं, जो सांयकाल तक अपने आश्रम मणिराम दास छावनी पहुंच जायेंगे।

Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal