जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना नवीन मार्डन इकौना में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया की अध्यक्षता में थाना नवीन मार्डन इकौना में आयोजित समाधान दिवस/थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस/थाना दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण की कार्यवाही करें तथा फरियादियों के साथ नम्र व्यवहार भी किया जाए। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि बालिकाओं/महिलाओं की शिकायतों का मौके पर जाकर प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता द्वारा प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेकर तुरंत मौके पर जाकर प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करें और उसकी शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को फोन आदि के माध्यम से सूचित भी किया जाए, ताकि शासन के निर्देशानुसार जीरो टालरेंस नीति के तहत लोगों को न्याय दिलया जा सके। इस अवसर पर थानाध्यक्ष इकौना, राजस्व निरीक्षकगण, लेखपालगण, बीट निरीक्षक, बीट कांस्टेबल सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button