लड़की को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी लड़की समान लेने हेतु मार्केट गयी थी जो वापस घर नही लौटी है। वादिनी की तहरीर पर थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ०नि० उमेश सिंह द्वारा की जा रही थी। आज आरोपी अभियुक्त रमेश गौतम को टिकरी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा 164 सीआरपीसी के तहत दिए गए बयान के उपरांत धारा 87 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button