सहकार भारती का दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन संपन्न

डा. अरुण सिंह प्रदेश अध्यक्ष व अरविंद दूबे प्रदेश महामंत्री बने

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। सहकार भारती उत्तर प्रदेश का 5 वां दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन संपन्न हुआ। दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन में सहकार भारती यूपी की संगठनात्मक चर्चा हुआ और आगामी 3 वर्ष के लिए कार्ययोजना तैयार हुआ। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री का निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी राष्ट्रीय मंत्री दीपक चौरसिया ने घोषणा किया कि निर्विरोध रूप से प्रदेश अध्यक्ष डा. अरुण सिंह और प्रदेश महामंत्री के रूप में अरविंद दूबे निर्वाचित हुए। वही राष्ट्रीय महामंत्री डा उदय जोशी ने कर्मवीर सिंह को संगठन प्रमुख और विजय पाण्डे को सह संगठनप्रमुख घोषित किया। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा हुई। आपको बताते चले कि सहकार भारती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाला अनुसांगिक संगठन है। इस अधिवेशन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर ने 14 सितंबर को किया था। अधिवेशन में सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाली कई संस्थाओं के अध्यक्ष और डायरेक्टर उपस्थित रहे। साथ ही सहकार भारती के समस्त जिलों से लगभग 500 प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button