देवांश मिश्र को मिला स्वर्ण पदक, आगामी उत्तराखंड में होने वाले प्रतियोगिता में हुआ चयन

सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में फातिमा स्कूल का रहता दबदबा

बदलता स्वरूप गोण्डा। 9 से 12 सितंबर को बनारस के बाबतपुर में सनबीम स्कूल द्वारा सीबीएसई की ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 215 स्कूल के करीब 1060 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में फातिमा स्कूल से
अंडर 19 बालिका वर्ग के 52 किलोग्राम भार वर्ग में मान्या सिंह तथा 55 किलोग्राम भार वर्ग में अनन्या कालानी ने कांस्य पदक अर्जित किया, वही अंडर 17 बालक वर्ग के 68 किलोग्राम भार वर्ग में देवांश मिश्र ने स्वर्ण पदक हासिल किया तथा इनका चयन आगामी 9 से 13 अक्टूबर को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु हुआ। विद्यालय आगमन पर इन खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य फादर अरुण मॉरिस द्वारा खिलाड़ियों को ट्रैकसूट तथा गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरुण मोरस ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके जीवन में खेल का महत्व तथा खेल से होने वाले लाभ एवम अनुशासन के बारे में बतलाया
तथा खिलाड़ियों को विद्यालय के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों द्वारा सफलता प्राप्ति पर बधाइयां दी गई और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजय होने की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button