,

कांग्रेस के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन

अमित शरण बॉबी बदलता स्वरूप फतेहपुर। बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा राहुल गाँधी के खिलाफ भड़काऊ और उकसाने वाले बयान देने के विरोध में 23 सितंबर 2024 दिने सोमवार को महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। जिसमें बीजेपी और उसके सहयोगी दल के नेताओं द्वारा लोकसभा में…

2 minutes

Read Time

अमित शरण बॉबी

बदलता स्वरूप फतेहपुर। बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा राहुल गाँधी के खिलाफ भड़काऊ और उकसाने वाले बयान देने के विरोध में 23 सितंबर 2024 दिने सोमवार को महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। जिसमें बीजेपी और उसके सहयोगी दल के नेताओं द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के खिलाफ भडकाऊ और उकसाने वाले बयान देना और बीजेपी की केंद्र सरकार द्वारा तरविन्दर सिंह मारवाह, केंद्रीय मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू यूपी के मंत्री रघुराज सिंह के साथ साथ शिवसेना विधायक संजय गायकवाड के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही ना करना, दोनों एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। राहुल गाँधी जबसे सविधान, सवैधानिक मूल्य बचाने, पिछडे दलित आदिवासी और अल्पसख्यक समाज को उनकी आबादी के हिसाब से भागीदारी दिलाने के जातिगत जनगणना, आर्थिक सर्वे और संस्थागत सर्वे मुद्दे द्वारा देशव्यापी मुहिम पर है तब से निराश हताश मुद्दा विहीन आरएसएस, बीजेपी और उनके सहयोगी दल इस भागीदारी मुहिम, काग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी पर लगातार हमलावर है।नफरत छोड़ो, भारत जोड़ों का पैगाम देने वाले सामाजिक न्याय के योद्धा राहुल गाँधी के साथ देश का पिछडा, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज एकजुटता के साथ खड़ा है, ऐसे में नफरती और सामंती तत्वों द्वारा भडकाऊ और उकसाने वाले बयान द्वारा राहुल गाँधी के खिलाफ किसी भी साजिश को स्वीकार नहीं किया जा सकता।इसलिए वैचित समाज की तरफ से हम आपसे राहुल गाँधी के सम्मान के प्रति गंभीरता, एसपीजी कवर की सुरक्षा और नफरती तत्वों पर तत्काल उचित कार्यवाही की मांग करते हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप कुमार साहू एडवोकेट जिला महासचिव चंद्र प्रकाश लोधी सहाब अली अब्दुल हफीज मोहम्मद नसीम अंसारी फारूक अली हिमांशु शकीला बानो भानु प्रजापति विमल सिंह विश्वजीत अवध सचान आलोक लोधी सिद्धि शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।