भगत सिंह की मनाई गई जयंती

बदलता स्वरूप गोंडा। महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह की जयंती कांग्रेस भवन में मनाई गई। अमर सेनानी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और मिष्ठान वितरण के साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा आजादी आंदोलन के महान नायक सरदार भगत सिंह ने अपने प्राणों की आहुति देकर लौ को धधकाकर उस अंग्रेजी हुकूमत की असेंबली में बम फेंककर सत्ता के नशे में चूर गोरी सरकार के छक्के छुड़ा दिए थे। आज देश का बच्चा बच्चा सरदार भगत सिंह के प्रति कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करता है। प्रवक्ता शिव कुमार दुबे अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान प्रदेश महासचिव सहकारिता प्रकोष्ठ जटाशंकर सिंह जिला उपाध्यक्ष विनय प्रकाश त्रिपाठी भरत द्विवेदी सेवा दल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला अब्दुल्ला राम श्रृंगार भारती मदन द्विवेदी टी.एन. फारुकी जानकी देवी बसंत गोस्वामी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button