विश्वनाथ शुक्ला बदलता स्वरुप अयोध्या। सरयू नदी में क्रूज चलाने की फिर कवायद तेज हो गई है। जल मार्ग का निरीक्षण करने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय कुमार पहुंचे हैं, सरयू जल मार्ग को लेकर विजय कुमार ने कहा सरयू नदी में किस तरह से जलमार्ग का विकास करें इसके लिए प्रयास किया जा रहे हैं। भारत सरकार का प्रयास है देश में जल मार्गों का विकास हो, कार्गो की आवाजाही बढ़े, पैसेंजर की आवाजाही बढ़े, इसी प्रक्रिया के अंदर अयोध्या पहुंचकर जल मार्ग की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करना है। इस प्रयास में यूपी सरकार और अयोध्या जिला प्रशासन का सहयोग मिल रहा है।सरयू जलमार्ग का सर्वे किया जाएगा, सरयू नदी में ड्रेजिंग करके पानी की मात्रा बढ़ाई जाएगी, जिससे जलवाहन अधिक से अधिक इसमें चल सकें, नदी में इलेक्ट्रिक व्हीकल लाने का प्रयास होगा जिसमें प्रदूषण नहीं होगा, इसके लिए हमारी संस्था आईएडब्ल्यूआई और उत्तर प्रदेश की पर्यटन विभाग के बीच में एक एमओयू हुआ है, क्रूज का संचालन पर्यटन विभाग कराएगा इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है, अक्टूबर के अंत तक इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, आरटीओ रितु सिंह को अधिकार दिए गए हैं कि वह जल रूट को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाएं, देश में जलमार्ग के विकास के लिए ढांचा तैयार किया जा रहा है।
सरयू नदी में क्रूज चलाने की फिर कवायद तेज
विश्वनाथ शुक्ला बदलता स्वरुप अयोध्या। सरयू नदी में क्रूज चलाने की फिर कवायद तेज हो गई है। जल मार्ग का निरीक्षण करने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय कुमार पहुंचे हैं, सरयू जल मार्ग को लेकर विजय कुमार ने कहा सरयू नदी में किस तरह से जलमार्ग का विकास करें इसके लिए प्रयास किया…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





