श्रीराम लीला महोत्सव शोभायात्रा का नगर में भव्य स्वागत

आनन्द गुप्ता/आकाश जायसवाल

बहराइच। नगर में रामलीला की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम लीला कमेटी के तत्वावधान में छावनी स्तिथ पंचायती मंदिर से शोभायात्रा निकाली। जिसकी शुरुआत श्री देवी गुल्लावीर, श्री राम जानकी मंदिर, श्री सिद्धनाथ मंदिर में पूजनोपरांत हुई।नगर में शोभा यात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा का शुभारंभ कमेटी अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, कमल शेखर गुप्ता, संतोष अग्रवाल, विनोद कोठारी, राज कमल गुप्ता,जयजय अग्रवाल, राधारमण यज्ञसैनी,दीपक सोनी दाऊ जी,राधेश्याम त्रिपाठी, राहुल राय,सुदामा मिश्रा, श्रवण शुक्ला, पिंटू जैन और समाजसेवी हेमा निगम, राकेश मित्तल, निशा शर्मा, अशोक सैनी ने नारियल तोड़ कर किया।शहर के कई जगहों पर लोगों ने शोभा यात्रा का फूल मालाएं पहनाकर एवं स्वरूप की आरती कर प्रसाद वितरण के साथ स्वागत किया। शोभा यात्रा छावनी से होते हुए घण्टाघर ,चौक बाजार, मीराखेल पुरा, गुदड़ी बाजार, काजीपुरा, बशीर गंज आदि क्षेत्रों से होती हुई रामलीला ग्राउंड पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा में अनेका अनेक मनमोहक झाकियों ने लोगों का मन मोह लिया। यात्रा के साथ चल रहे बैंड, कीर्तन, मंडली पार्टी ने लोगों को आकृषित किया। रामलीला कमेटी में बाहरी एवं स्थानीय कलाकारों में जगदम्बा सोनी, मुरारी लाल भारद्वाज द्वारा मुख्य भूमिका निभाई जाती है। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मंचीय लीला हो रही है जो कि दर्शकों में अत्यधिक लोकप्रिय रहती है।