बदलता स्वरूप कर्नलगंज-गोंडा। पूरे देश में आज बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि के पर्व की भव्य शुरुआत की गई है। जिसको लेकर जगह-जगह मां दुर्गा के पंडाल के साथ विभिन्न तरह के कार्यक्रमों की शुरुआत भी की जा चुकी है। इसी क्रम में आज कर्नलगंज नगर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर कैलाश बाग दुर्गा पूजा महोत्सव के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा बड़े ही सुन्दर ढंग से निकाली गई। मां दुर्गा के पंडाल की स्थापना से पूर्व विशाल कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होकर निकली। जिसमें मां दुर्गा की एक मनमोहक शोभायात्रा भी आयोजित की गई। इस दौरान कलश यात्रा एवं शोभायात्रा में भारी संख्या में महिलाएं सामिल रहीं। इस दौरान पुलिस व प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रही। सरदार जोगिंदर सिंह जानी, शिवा भट्ट, राजीव मोदनवाल, बाल गोपाल वैश्य, चंद्रशेखर गोस्वामी, राहुल भट्ट अमर सिंह सहित भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष सामिल रहे। कलश यात्रा एवं शोभायात्रा गायत्री मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए कैलाश बाग पहुंची। जहां कलश यात्रा का धूमधाम के साथ समापन किया गया। कैलाश बाग दुर्गा पूजा महोत्सव के द्वारा हर वर्ष बड़े ही अनोखे तरीके से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाता है। जिसका संचालन नगर के समाजसेवी सरदार जोगिंदर सिंह जानी तथा अन्य पदाधिकारियों के द्वारा किया जाता है। 9 दिन तक मनाए जाने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान कैलाश बाग दुर्गा पूजा महोत्सव के नेतृत्व में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होती है।
धूमधाम से हुआ कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का समापन
बदलता स्वरूप कर्नलगंज-गोंडा। पूरे देश में आज बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि के पर्व की भव्य शुरुआत की गई है। जिसको लेकर जगह-जगह मां दुर्गा के पंडाल के साथ विभिन्न तरह के कार्यक्रमों की शुरुआत भी की जा चुकी है। इसी क्रम में आज कर्नलगंज नगर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





