रामजन्म तिवारी
बदलता स्वरूप गोण्डा। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड विधानसभा तरबगंज की समीक्षा बैठक शनिवार को नवाबगंज ब्लाक के लौव्वावीरपुर में सपा के पूर्व प्रत्याशी रामभजन चौबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज चौबे ने कहा कि प्रदेश में गांव गरीब और पिछड़े वर्ग का विकास केवल समाजवादी नीतियों से ही संभव है। शोषण अन्याय के खिलाफ संघर्ष सपा का पुराना इतिहास है। समाजवाद के पुरोधा मुलायम सिंह के सिद्धांतों पर चलकर ही प्रदेश और देश का विकास होगा। जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप यादव दीपू प्रधान ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी को लोकप्रिय बनाएं। कार्यकर्ता जन समस्याओं पर संघर्ष करने में तत्पर रहे। विधान सभा अध्यक्ष तरबगंज रमेश यादव के संयोजन में आयोजित बैठक का संचालन ओम प्रकाश यादव ने किया। समीक्षा बैठक में ब्रिगेड के पोस्टर का वितरण किया गया। इस मौके पर रवि विश्वकर्मा, बृजभूषण यादव, महेश यादव, राज किशोर मौर्य, उदयराज यादव, राकेश सिंह, दीपक यादव, दिलीप यादव व धनंजय यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal