महिला सशक्तिकरण के लिए जन जागरूकता अभियान का आयोजन

नितिश कुमार तिवारी

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद के भिनगा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवपूर्ण बनाया। उन्होंने बच्चों और सभी उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें हौसला दिया और अपने आशीर्वचन से सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी उपस्थित रहकर अपने आशीर्वाद प्रदान किए और महिलाओं को सशक्त बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने शिक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी ने खेलों के माध्यम से आत्मरक्षा और सशक्तिकरण पर बल देते हुए बताया कि आज की महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महिला सशक्तिकरण के इस प्रयास की सराहना की और इसे समाज में जागरूकता लाने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Back to top button