नगर कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार ने श्री बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर का किया मुआयना, दिया निर्देश

बदलता स्वरूप खगड़िया। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सभी दुर्गा मंदिर परिसर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया नगर परिषद, खगड़िया के कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार ने। इसी क्रम में शहर के बबुआगंज स्थित श्री बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंच कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार ने हुई साफ सफ़ाई का मुआयना किया। दुर्गा मंदिर कमिटी के अध्यक्ष किशोर सिंह एवं सचिव पप्पू यादव से वार्ता कर कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार ने दुर्गा पूजा के अवसर पर संभावित श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्दे नजर ज़िला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक सहयोग करने का निर्देश भी दिया। सनद रहे, नगर परिषद द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में पूजन सामग्रियां के अवशिष्ट पदार्थों के लिए डस्ट बिन भी लगाई गई है। अग्नि शामक यंत्रों के साथ अग्नि शामक कर्मी भी मौजूद हैं। श्रद्धालुओं को जागरुक करने की भी व्यवस्था है। मौके पर उपस्थित थे पंडित छोटू, मुन्ना जमींदार, राजीव कुमार तथा बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा आदि।

Related Articles

Back to top button