कर्नलगंज, गोंडा। शारदीय नवरात्र पर हर तरफ देवी मां के जगराते की धूम मची है। नगर के पुलिस चौकी के बगल मैदान में माँ भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों के भक्ति भजनों पर तालियों की तड़तड़ाहट से पंडाल गुंजायमान हो उठा। नवयुवक संघ कर्नलगंज द्वारा आयोजित जागरण में अनिल कैलाश जागरण पार्टी कानपुर के गायक कलाकार प्रेम मेहरा टी-सिरीज दिल्ली, अवनीश चक्रधारी कानपुर, साध्वी वर्षा वृंदावन और वैष्णवी शर्मा ग्वालियर ने जागरण में धार्मिक गीतों की बौछार कर दी। वहीं सिम्मी तिलकधारी कानपुर द्वारा नृत्य नाटिका एवं मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। कलाकारों ने जमकर समा बांधा और पूरी रात लोगों को थिरकने और तालियां बजाने पर बजबूर कर दिया। यह कार्यक्रम सुबह 4 बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ रीता जायसवाल, शिवानंद जायसवाल व मंजू जायसवाल, परमानंद जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से मंगलाचरण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी भारत भार्गव, पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह, कोतवाल श्रीधर पाठक, कस्बा चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, अमित सिंघानिया, अशोक सिंघानिया, प्रमोद सिंघानिया, अंकित सिंघानिया, राहुल सिंह, सनिल गुप्ता, रजत खेतान, गौरव सिंघानिया, विकास पटवा, राहुल सिंह, राकेश सुल्तानिया, पियूष अग्रवाल, शोभित गुप्ता सहित भारी संख्या में गणमान्य और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
