बालिका दिवस का आयोजन, सशक्तिकरण और शिक्षा पर विशेष जोर

रवि शर्मा

श्रावस्ती। जनपद में गुरुवार को गुलिस्ता सामुदायिक विकास समिति भिनगा श्रावस्ती द्वारा बढ़ते कदम परियोजना के अंतर्गत बालिका दिवस का आयोजन विकासखंड जमुनहा के सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में विकासखंड स्तरीय अधिकारीगण, थाना अधिकारी, संस्था कार्यकर्ता, और परियोजना क्षेत्र की चयनित 100 बालिकाओं के साथ कम्युनिटी मोबिलाइजर फरहीन, शीला, प्रियंका, केतकी और सिमरन सिद्दीकी ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एडीओ राजेश कुमार शुक्ला ने बालिकाओं के सशक्तिकरण और मानवाधिकारों पर जोर दिया, जबकि संस्था प्रमुख गुलशन जहां ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्था बालिकाओं की शिक्षा और कौशल विकास के लिए काम कर रही है, खासकर उन बालिकाओं के लिए जो स्कूल छोड़ चुकी हैं या कभी स्कूल नहीं गईं। इस कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षा, लिंग भेदभाव को समाप्त करने, और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button