महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। राजेंद्र निवास पर अयोध्यास्थ राम लीला महोत्सव समिति के तत्वाधान में संचालित राम लीला मंचन में अहिरावण एवं रावण वध की मनोहारी लीला मंचन के क्रम में ५५ फुट का विशालकाय रावण का पुतला दहन किया गया जो दर्शकों,भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। समिति के रंग मंच व्यवस्थापक श्री चंद्र कांत अवस्थी एवं राजू अवस्थी द्वारा अथक प्रयास कर निर्मित किया गया रावण का पुतला देख दर्शक अचंभित हो गए। अयोध्यास्थ राम लीला महोत्सव समिति के यशस्वी अध्यक्ष बावन जी मंदिर के श्री महंत श्री वैदेही वल्लभ शरण जी महाराज एवं यशस्वी महा मंत्री रंग महल पीठाधीश्वर श्री राम शरण दास जी महाराज,हनुमान गढ़ी के महंत श्री राम कुमार दास जी महाराज एवं पूर्व सांसद भाजपा के वरिष्ठ लोकप्रिय नेता श्री लल्लू सिंह जी,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री आलोक मिश्र जी,युवा नेता समाज सेवी श्री विवेक मिश्र जी ने भगवान श्री राम लक्ष्मण एवं श्री हनुमान जी के स्वरूपों का तिलक,आरती,पुष्पहार अर्पित कर भगवान की पूजा अर्चना की। समिति की परंपरानुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष बधाई भवन के यशस्वी श्री महंत राजीव लोचन शरण जी महाराज , कोषाध्यक्ष डॉ प्रभाकर मिश्र जी,रंग मंच व्यवस्थापक श्री चंद्र कांत अवस्थी जी,श्री राजू अवस्थी जी,श्री मिंटू पांडेय जी,गहोई मंदिर के महंत श्री राम लखन शरण जी महाराज द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व संसद श्री लल्लू सिंह,महंत श्री राम कुमार दास जी महाराज का अंग वस्त्र,पुष्पहार अर्पित कर स्वागत,सम्मान किया गया। रावण के पुतला दहन अलौकिक दृश्य देखने हेतु लीला प्रेमी दर्शकों, भक्तों की भारी भीड़ एकत्र हुई। अयोध्या में होने वाली राजेंद निवास की राम लीला में ही मात्र एक स्थान पर विशालकाय रावण का पुतला दहन किया जाता है जिसे देखने दर्शकों को भीड़ एकत्र होती है।