धूमधाम से निकाली गई मां दुर्गा की डेढ़ सौ से अधिक प्रतिमाओं की विर्सजन शोभा यात्रा

विश्वनाथ शुक्ला अयोध्या में विजय दशमी पर्व पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस धूमधाम से निकाला गया। शोभायात्रा में लगभग 550 प्रतिमाएं शामिल थीं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। पुलिस अधिकारियों ने लता चौक में शोभा यात्रा का किया स्वागत।अयोध्या जिले में विजय दशमी पर्व पर शहर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस शनिवार को धूमधाम व गाजेबाजे के साथ निकाला गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा में लगभग 550 दुर्गा प्रतिमाएं एकत्र हुई। विसर्जन शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा हुआ है।अयोध्या सरयू नदी में बड़ी ही सावधानी और सतर्कता पूर्वक श्री मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया प्रतिमा विसर्जन कराने में जल पुलिस एवं पुलिस मित्रो का बहुत ही बड़ा सहयोग रहा जिन्होंने ड्यूटी पर तैनात होकर विसर्जन को बड़ी सावधानी एवं कुशलता के साथ सरयू नदी में विसर्जन करवाने में बड़ी मदद व सहयोग किया वह मूर्ति विसर्जन का कार्य लगभग 7:30 बजे सुबह तक चला विसर्जन के दौरान कोई भी लापरवाही व असावधानी की घटना बिल्कुल भी घटित नहीं हुई जिनके अथक प्रयास वह कार्य को देखकर स्थानीय लोगों ने जल पुलिस एवं पुलिस मित्रों का सराहना एवं भूरी भूरी प्रशंसा की ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य,कांस्टेबल नित्यानन्द यादव,कांस्टेबल अजय कुमार,कांस्टेबल सचिन पाल,कांस्टेबल पंकज पाल, कांस्टेबल मुन्ना लाल,कांस्टेबल अखिलेश यादव,कांस्टेबल व पी एस सी बटालियन और पुलिस मित्र के रघुवीर शुक्ला,आलोक कुमार,नीरज तिवारी,विष्णु तिवारी,शिवम सोनी, अतुल दुबे,दीपक गुप्ता, सरयू नदी में मूर्ति विसर्जन में शामिल रहे।शोभा यात्रा के दौरान लता चौक में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी,डीएम चंद्र विजय सिंह व एसएसपी राजकरण नैय्यर ने दुर्गा प्रतिमा व श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा की। इस दौरान मनोज शर्मा, नया घाट चौकी इंचार्ज विजयंत मिश्रा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।