1100 लोग एक साथ सरयू आरती करेंगे
विश्वनाथ शुक्ला बदलता स्वरूप अयोध्या। आयुक्त सभागार में मंगलवार को दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने 25 लाख दीप प्रज्वलित कर नया कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां पूर्व से ही करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही एक और नया कीर्तिमान स्थापित करने का भी लक्ष्य दिया गया है।कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया “दीपोत्सव में पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 1100 लोग एक साथ सरयू आरती करेंगे। यह एक कीर्तिमान होगा। यह आरती गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारियां समय पूर्ण करने का निर्देश दिया है।मंडलायुक्त ने कहा “दीपोत्सव को भव्य, दिव्य एवं विश्व स्तरीय बनाने के लिए सभी सम्बंधित अधिकारी अपने निर्धारित दायित्वों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव 2024 के अंतर्गत 25 लाख दीप प्रज्वलित कर नया कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्व से ही कर ली जाए।भजन संध्या स्थल में भी प्रज्वलित होंगे 06 लाख दीये दीप प्रज्ज्वलन के लिए नोडल विभाग अवध विश्वविद्यालय के प्रो. संत शरण मिश्र द्वारा बताया गया कि लगभग 55 घाटों को चिन्हित कर उनकी मैपिंग हो चुकी है तथा दीप प्रज्ज्वलन हेतु 30 हजार वालंटियर भी तैनात हो चुके है। जिनके पहचान पत्र बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। इसे निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दीपोत्सव में भजन संध्या स्थल में भी 06 लाख दीये जलाये जाने का प्रबंध किया गया है।वालंटियरों के लिए रहेगा डेडीकेटेड रूट मंडलायुक्त ने कहा कि राम की पैड़ी पर दीप प्रज्जलन के लिए लगाये जाने वाले वालंटियरों हेतु आने जाने के लिए एक डेडीकेटेड रूट रहे और उन्हें पहले से ही ब्रीफ कर दिया जाय कि उनको दीप प्रज्जवलन के पश्चात किस स्थान पर बैठना है। मण्डलायुक्त ने कहा कि दीपोत्सव मेला परिसर में पर्याप्त साफ सफाई व्यवस्था एवं पर्याप्त मात्रा में मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिनकी साफ सफाई हेतु डेडिकेटेड टीम भी तैनात है।कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराये जा रहे घाटों के सौंदर्गीकरण के कार्यों को तत्काल पूर्ण करने को कहा। दीपोत्सव हेतु अन्य चिन्हित घाटों की साफ सफाई एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये।30 अक्टूबर को होगा दीपोत्सव का कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल ने बताया कि 28 अक्टूबर को गोवत्स द्वादशी, 29 अक्टूबर धनतेरस, 30 अक्टूबर को दीपोत्सव तथा 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली का पर्व है।बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, डीएफओ प्रणव जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संजय जैन, सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण सत्येन्द्र कुमार सिंह, आरटीओ, जिला सूचना अधिकारी, पर्यटन, अपर नगर आयुक्त गण, मंदिर मजिस्ट्रेट कौशल किशोर अपर अन्य उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal