अमित शरण बॉबी
बदलता स्वरूप फतेहपुर। भगवान श्री राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी वित्त अविनाश त्रिपाठी एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र सिंह, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राज कुमार मौर्य, धर्म गुरू स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज, शहरकाजी अब्दुल्ला सइदुल इस्लाम एवं सिक्ख गुरू सरदार ज्ञानी गुरूवचन सिंह ने पहुंचकर शोभा बढ़ाई। श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की ओर से आयोजित श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव के आयोजन में सांप्रदायिक सदभावना की बयार बही। श्रीराम राज्याभिषेक में प्रभु के गददी पर बैठने के साथ ही तिलक लगाकर आरती उतारकर श्रद्धालु इस शुभ घडी में जयकारे लगाते रहे। भगवान श्रीराम का राज तिलक किया। जैसे ही श्रीराम सीता सहित अयोध्या की राज गददी में बैठे आतिशबाजी के बीच श्रीराम के जयकारे लगने लगे जिससे समूचा जनमानस भगवान की भक्ति में हिलोरे लेने लगे। वृंदावन से आये कलारों द्वारा भजन संध्या में संगीत की स्वर लहरी में महिला पुरूष और बच्चे न केवल भक्ति की रस में डूबे । खास बात यह रही कि पीलू तले चौराहे में राजा दशरथ के बडे पुत्र श्रीराम की राजगददी में मुस्लिम भाइयों ने बढ चढकर हिस्सा लिया। ईद बकरीद नवरात्र दशहरा आदि पर्वों को सकुशल संपन्न कराने पर प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को मंडल द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर उपस्थित स्वामी विज्ञानानंद जी ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने अपने आदर्शों को समाज में स्थापित करते हुये एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करते हुये रामराज्य की स्थापना की थी। राज्याभिषेक के अवसर पर हम सभी उनके आदर्शों को अंगीकार करते हुये समाज में राम राज्य स्थापित करें। मंडल की संस्थापिका स्व0 ममता गुप्ता की स्मृति में समाज के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले चार महा विभाूमियों को अरूणोदय सम्मान से सम्मानित किया गया। भोजन जन सेवा समिति के संयोजक शेखर को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आये हुये अतिथियों को माला अंग वस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष डा0 अतुल त्रिवेदी ने आये हुये अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम अध्यक्ष फरहत अली सिददीकी ने कहा कि सामाजिक समरसता के क्षेत्र में राज्याभिषेक के कार्यक्रम से समाज में सदभावना का संदेश जाता है। कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुमार गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट करते हुये कहा कि श्रीराम राज्याभिषेक के आयोजन में सभी का भरपूर सहयोग मिलता है ऐसे आयोजन से सामाजिक सदभावना बढती है। ट्रक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बब्लू सिंह, उमेश तिवारी, पिंटू बाजपेयी, राजीव पोरवाल, गुड्डू राइन, राजगुप्ता, नारायण बाबू गुप्ता आकाश गुप्ता, रोहित चौरसिया, अरूण जायसवाल, , राम विशाल गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, राधेश्याम हयारण, राम प्रकाश गुप्ता, राम स्वरूप् गुप्ता, दीपक साहू, मनीष गुप्ता नैंसी गुप्ता, इच्छा गुप्ता, मोहम्मद मतीन, सहित समाज के सभी वर्गों के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal