इसरार अहमद
बदलता स्वरूप जमुनहा, श्रावस्ती। भैया दूज के शुभ अवसर पर गांव की महिलाओं और किशोरियों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए विशेष पूजन किया। इस अवसर पर बहनों ने सुबह से ही व्रत रखकर पूजा की तैयारियों में पूरे मन से हिस्सा लिया। पूजा कार्यक्रम में सभी बहनों ने मिलकर भाइयों की आरती उतारी, टीका किया और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के दौरान परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करते हुए, बहनों ने थाली सजाई और भाईयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। इसके बाद भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर इस पवित्र रिश्ते को और भी मजबूत किया। इस दौरान एक बहन ने कहा कि भैया दूज का दिन हमारे लिए विशेष होता है। यह दिन न केवल हमारे भाई-बहन के रिश्ते को और गहरा करता है बल्कि हमें हमारे पारंपरिक मूल्यों की याद भी दिलाता है। हम अपने भाइयों की लंबी उम्र और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। गांव में इस खास पर्व को लेकर महिलाओं और किशोरियों में खासा उत्साह देखा गया।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal