श्याम करण टेकरीवाल की मौजूदगी में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

श्याम करण टेकरीवाल की मौजूदगी में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने विजेता खिलाड़ियों को प्रदान किए स्वर्ण पदक, महिला एवं पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
आकाश जायसवाल
बहराइच। महिला महाविद्यालय, बहराइच में माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के तत्वावधान में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय महिला एवं पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। महिला महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव श्याम करण टेकरीवाल की उपस्थिति में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विभिन्न भार वर्गों के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान श्याम करण टेकरीवाल, महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रिया मुखर्जी तथा प्रबंध समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और प्रतियोगिता में सहभागिता है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जो खिलाड़ी पदक हासिल नहीं कर सके, उन्हें निराश होने के बजाय अपनी कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। निरंतर अभ्यास और मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है।
पुरुष वर्ग के 47-50 किलोग्राम भार वर्ग में शांति देवी यादव डिग्री कॉलेज के आदित्य शर्मा, 50-55 किलोग्राम में नंदिनी नगर पीजी कॉलेज के रवि गौड़, 55-60 किलोग्राम में नंदिनी नगर पीजी कॉलेज के आलोक प्रजापति तथा 60-65 किलोग्राम में राजा देवी पीजी कॉलेज के प्रकाश यादव ने स्वर्ण पदक जीता। 70-75 किलोग्राम भार वर्ग में शांति देवी यादव डिग्री कॉलेज के आशुतोष यादव और 75 किलोग्राम भार वर्ग में नंदिनी नगर पीजी कॉलेज के श्रेयांश राय ने स्वर्ण पदक हासिल किया। संजीवनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड फिजिकल एजुकेशन, कीर्तनपुर के नित्यानंद पासवान ने भी अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
महिला वर्ग में 45-48 किलोग्राम भार वर्ग में महिला पीजी कॉलेज की मुस्कान, 48-51 किलोग्राम में जादौन लॉ कॉलेज की खुशी दुबे, 51-54 किलोग्राम में महिला पीजी कॉलेज की नेहा वर्मा, 54-57 किलोग्राम में किसान पीजी कॉलेज की एकता वर्मा तथा 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में महिला पीजी कॉलेज की वंशिका अवस्थी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने-अपने महाविद्यालयों का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में डॉ. विनय कुमार मिश्रा ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्तर के रेफरी एवं जज अनुराग चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि संजय कुमार हेला और शिवम जायसवाल ने रिंग ऑफिसर के रूप में सहयोग किया।
इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य आदर्श अग्रवाल, विनोद टेकरीवाल, श्रवण कुमार शुक्ला एवं मनोज गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में क्रीड़ा प्रभारी आकांक्षा पटेल, डॉ. श्याम कुमार चौधरी, डॉ. रूही, डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, मनीषा गुप्ता, तनवीर फातिमा और कोच इसरार अली सहित महाविद्यालय के कर्मचारियों का योगदान रहा।




