कल निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, रामलीला महोत्सव का होगा शुभारंभ

कल निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, रामलीला महोत्सव का होगा शुभारंभ
कल सायं 6 बजे पंचायती मंदिर छावनी से निकलेगी शोभायात्रा
रामभक्तों से शामिल होने की अपील
बहराइच।श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी (रजि.), बहराइच के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सायं 6 बजे छावनी स्थित पंचायती मंदिर से प्रारंभ होगी।शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकिया भी सम्मिलित रहेंगी।कमेटी के अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने रामभक्तों से सपरिवार पहुंचकर शोभायात्रा में सहभागिता करने की अपील की। वहीं, कमेटी के मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव ने आयोजन की जानकारी देते हुए सभी श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर पंचायती मंदिर, छावनी पहुंचने का अनुरोध किया।उन्होंने बताया यह शोभायात्रा पंचायती मंदिर छावनी से होकर घंटाघर,पीपल तिराहा,गुदड़ी चौराहा,काजीपुरा,बशीरगंज होते हुए राम लीला मैदान पहुंचेगी।जहां पर पूजन अर्चन के बाद राम लीला मंचन का शुभारंभ किया
श्री मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम लीला कमेटी (रजि.),बहराइच




