एसपी अभिषेक ने इटियाथोक थाने में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

बदलता स्वरूप गोण्डा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने थाना समाधान दिवस पर इटियाथोक थाने में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। भूमि विवादों में राजस्व विभाग से समन्वय कर कार्रवाई करने को कहा।इसके बाद एसपी ने थाने का निरीक्षण कर कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button