श्रावस्ती भ्रमण पर निकले पूर्वोत्तर रेलवे के 55 कर्मचारी

कर्मचारी कल्याण निधि की पहल, उपहार देकर बढ़ाया उत्साह

बदलता स्वरूप लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की कर्मचारी कल्याण निधि की ओर से गोंडा परिक्षेत्र में कार्यरत 55 रेल कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती में एक दिवसीय भ्रमण शिविर आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में कर्मचारियों ने विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।इस दौरान कर्मचारियों ने जेतवन, सहेट-महेट, महा अंगुलिमाल गुफा, कच्ची कुटी, ओरझर थाई मंदिर, कोरियन मंदिर और दिगंबर जैन शंभनाथ मंदिर के दर्शन किए तथा इनके धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की।भ्रमण के दौरान नाश्ते और दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई। वापसी में इटियाथोक के प्रसिद्ध दही बड़े का भी कर्मचारियों ने आनंद लिया। सभी प्रतिभागियों को उपहार वितरित किए गए।मंडल रेल प्रबंधक के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों को कार्य के तनाव से राहत देने के साथ आपसी सौहार्द, टीम भावना और भाईचारे को बढ़ावा देना है। कर्मचारियों ने इस पहल को सुखद, ज्ञानवर्धक और यादगार अनुभव बताया।

Related Articles

Back to top button