पूर्वोत्तर रेलवे के पांच कर्मचारी ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित

डीआरएम गौरव अग्रवाल ने नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में सुरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच कर्मचारियों को सितंबर 2026 के लिए ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कर्मचारियों को नगद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।सम्मानित होने वालों में शानू यादव, वरिष्ठ गाड़ी प्रबंधक (माल), गोण्डा; अटल कुमार शुक्ला, कांटावाला, मैजापुर; दिनेश कुमार एबी, मुख्य लोको निरीक्षक, सीतापुर; सावन कुमार गुप्ता, विद्युत विभाग, सीतापुर और प्रवीण कुमार, टेक्नीशियन-2, गोरखपुर शामिल हैं।डीआरएम गौरव अग्रवाल ने कर्मचारियों की सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य रेलकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन के लिए इसी लगन से कार्य करते रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर निलेश सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रजत प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जे.एन. गुप्ता, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर ए.के. श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button