डीआरएम गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में समस्याओं के समाधान और कार्य परिस्थितियों में सुधार पर चर्चा

बदलता स्वरूप लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल कार्यालय स्थित गंगोत्री सभागार में गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में रेल कर्मचारियों की सहभागिता बैठक आयोजित की गई।बैठक में परिचालन एवं रनिंग कर्मचारियों की कार्य संबंधी समस्याओं, कर्मचारी कल्याण तथा चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। डीआरएम ने यूनियन पदाधिकारियों द्वारा उठाए गए विषयों को सुनते हुए समस्याओं के समाधान और कार्य परिस्थितियों में सुधार पर विचार-विमर्श किया।बैठक का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बादशाहनगर, दोनों अपर मंडल रेल प्रबंधक, सभी शाखाधिकारी, यूनियन पदाधिकारी एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।



