एनडीए का देशव्यापी अभियान – ‘लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ

3 नवंबर को लखनऊ में 40 हजार कार्यकर्ताओं की विशाल पदयात्रा – लोकभवन से के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम तक

लखनऊ, 1 नवंबर। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और अन्य मुद्दों पर विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन द्वारा फैलाए जा रहे कथित भ्रम और विरोध के नाम पर अराजकता फैलाने के खिलाफ देशव्यापी जनजागरण अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ’ चला रहा है।

भाजपा अवध क्षेत्र के कार्यालय, 15-सी, ऑफिसर्स कॉलोनी, निरालानगर, लखनऊ से जारी प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई है।

भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने बताया कि एनडीए द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और कानून के शासन के प्रति जागरूकता का संदेश देने का प्रयास है। लोकतंत्र में विरोध और असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके साथ शांति, अनुशासन और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान भी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार विपक्ष द्वारा देश विरोधी ताकतों के दम पर समाज में अराजकता और हिंसा फैलाई जा रही है और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान किया जा रहा है, उसके विरोध में यह अभियान आवश्यक है।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी, अवध क्षेत्र के द्वारा एनडीए के बैनर तले 3 नवंबर 2026 को लोकभवन से के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम तक लगभग 40,000 कार्यकर्ताओं की विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

इस पदयात्रा के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने, अराजकता और हिंसा को दूर करने तथा समाज में शांति, सद्भाव और जिम्मेदार नागरिक की भावना विकसित करने का संदेश दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button