जरवल और रिसिया दो खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

जरवल रोड संवाददाताबहराइच। जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद यह फेरबदल किया गया है। जरवल में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी अरविंजरवल और रिसिया दो खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलेजरवल रोड संवाददाताबहराइच। जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद यह फेरबदल किया गया है। जरवल में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद बहादुर सिंह को रिसिया विकासखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रिसिया में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार जैन को जरवल विकासखंड में नवीन तैनाती दी गई है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल नवीन तैनाती वाले विकासखंड में नियमानुसार कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने की आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाने और छात्रहित में उठाया गया कदम माना जा रहा है।द बहादुर सिंह को रिसिया विकासखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रिसिया में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार जैन को जरवल विकासखंड में नवीन तैनाती दी गई है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल नवीन तैनाती वाले विकासखंड में नियमानुसार कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने की आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाने और छात्रहित में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button