16 नवंबर से नानपारा-मैलानी रेलखंड पर फिर दौड़ेंगी ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

भीरा खीरी-पलियाकला के बीच मरम्मत और संरक्षा कार्य पूरा, छह ट्रेनों का चरणबद्ध संचालन होगा बहाल
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने नानपारा-मैलानी मीटर गेज रेलखंड पर यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए निरस्त चल रही छह ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। आगामी 16 नवंबर से ट्रेनों का संचालन चरणबद्ध तरीके से बहाल होगा।रेलखंड पर भीरा खीरी-पलियाकला के बीच पुराने रेल कटाव स्थल पर जल रिसाव के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। अब आवश्यक मरम्मत एवं संरक्षा संबंधी कार्य पूरे होने के बाद रेलवे प्रशासन ने पुनः ट्रेनें चलाने की तैयारी कर ली है।इन तारीखों से चलेंगी ट्रेनें* 16 नवंबर से: गाड़ी संख्या 52264 एवं 52262 (मैलानी-नानपारा)।* 17 नवंबर से: गाड़ी संख्या 52261 एवं 52263 (नानपारा-मैलानी)।* 21 नवंबर से: गाड़ी संख्या 52259 (बिछिया-मैलानी) एवं 52260 (मैलानी-बिछिया)।छह ट्रेनों का संचालन बहाल होने से नानपारा, बिछिया, कतर्नियाघाट, निशानगाड़ा, मुर्तिहा, पलिया और भीरा सहित आसपास के क्षेत्रों के दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही दुधवा टाइगर रिजर्व और कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र घूमने आने वाले पर्यटकों को भी राहत मिलेगी।रेलवे प्रशासन ने सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल परिवहन उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।



