जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 12 गिरफ्तार; 2.67 लाख रुपये नकद और 12 मोबाइल बरामद

सुभाष नगर कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट के नीचे ताश के पत्तों पर लग रही थी रुपये की बाजी, कोतवाली नगर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

गोंडा। कोतवाली नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुए की फड़ के 2 लाख 63 हजार रुपये और तलाशी के दौरान 4,190 रुपये सहित कुल 2 लाख 67 हजार 190 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा 12 मोबाइल फोन, ताश के 52 पत्ते और जुआ खेलने में इस्तेमाल की गई अन्य सामग्री भी बरामद हुई।पुलिस के मुताबिक, 17/18 नवंबर की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सुभाष नगर कॉलोनी में सोनू सोनी के घर के सामने मैदान में कुछ लोग स्ट्रीट लाइट के नीचे ताश के पत्तों पर रुपये की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में सगीर, राहुल, अमन, अकबर, इरफान, लल्लू उर्फ कपिल कुमार, मोहम्मद शोयेब, अनिल कुमार, असलम, नूर मोहम्मद, सोनू उर्फ शिवानन्द सोनी और अभिषेक कुमार शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक राम प्रकाश चन्द, प्रभारी चौकी महाराजगंज के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल गिरिजेश यादव, रवि प्रकाश तथा कांस्टेबल विपिन पाण्डेय, अंगद शर्मा, पीयूष कुमार गोस्वामी, संतोष कुमार और विजय कुमार की टीम ने अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button