प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विन्ध्याचल, प्रयागराज, आगरा, अयोध्या और वाराणसी की शानदार जीत

बदलता स्वरूपगोण्डा। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पं. जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोण्डा में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच रोमांचक मुकाबले खेले गए। विन्ध्याचल ने चित्रकूट को 3-1, प्रयागराज ने सहारनपुर को 1-0, आगरा ने मुरादाबाद को 3-1, अयोध्या ने मेरठ को 4-0 तथा वाराणसी ने झांसी को 2-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। मुकाबलों का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना एवं क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज ने किया। इस अवसर पर मैच कमिश्नर अयूब शाह, संजय सिंह, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, स्टेडियम प्रशिक्षक विक्की तिवारी, तौकीर अहमद, विनोद कुमार जायसवाल, प्रत्यूष राज, राम मनोज एवं हरिओम जायसवाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता 23 नवंबर तक आयोजित होगी।

Related Articles

Back to top button