भाजपा ने शुरू की मतदाता जोड़ो अभियान-2026 की तैयारी, मनकापुर और गोंडा विधानसभा में कार्यशालाएं आयोजित

छूटे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने पर जोर, जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
गोंडा, 17 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मतदाता जोड़ो अभियान-2026 के तहत मनकापुर एवं गोंडा विधानसभा क्षेत्रों में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यशालाओं में छूटे हुए मतदाताओं से संपर्क एवं संवाद कर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा बूथ स्तर पर अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।नवाबगंज में आयोजित मनकापुर विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी। इसमें मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, विधानसभा प्रभारी विनय त्रिपाठी, अशोक पांडेय, मनीष द्विवेदी, विनय शर्मा, श्याम सुंदर मौर्य, सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय, पूर्व उपाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, वेद प्रकाश दुबे, ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी एवं युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बीएलए-1, बीएलए-2 तथा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वहीं गोंडा विधानसभा की कार्यशाला गोनार्द लॉन में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं से संपर्क और संवाद के माध्यम से छूटे मतदाताओं को लोकतंत्र के चुनावी महापर्व में शामिल कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने की। जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता समर्पित होकर छूटे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की जिम्मेदारी निभाएं।जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराए जाने हैं। कार्यशाला का संचालन थानेदार मिश्र ने किया तथा समापन विधानसभा प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने किया।इस अवसर पर जिला सह मीडिया प्रभारी अभिषेक दत्त त्रिपाठी, झंझरी प्रमुख प्रतिनिधि आशीष मिश्रा, वंदना गुप्ता, नीरज मौर्या, विशाल गुप्ता, रंजीत कश्यप, संतोष सिंह, सचिन कश्यप, प्रिंस चौरसिया, दीपक गुप्ता, आनंद पांडेय, उमेश शुक्ला, प्रदीप सिंह एवं अजीत श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





